सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं और काल पुरुष की कुंडली में सूर्य को पंचम स्थान का स्वामित्व प्राप्त है| मेष राशि में सूर्य उच्च होते हैं जबकि तुला राशि में ये नीच के होते हैं| सूर्य को कृतिका, उत्तरफाल्गुनी और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है| ये गुरु, मंगल और चन्द्रमा के मित्र हैं जबकि शुक्र और शनि के शत्रु हैं| बुध से ये सम भाव रखते हैं|
सूर्य 14 अप्रैल 2023 को 14:42 PM पर मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे जहाँ ये 15 मई 2023 तक रहेंगे| मेष राशि में राहु पहले से ही विद्यमान हैं इस कारण मेष राशि में ग्रहण योग बनने जा रहा है| सूर्य के इस गोचर से विभिन्न राशियों पर निम्न प्रभाव पड़ेगा|
मेष - आत्मविश्वास में वृध्दि, करियर में संतुष्टि, लाभ और नई नौकरियां प्राप्त होने की सम्भावना| धन संचय के लिए उत्तम समय| परन्तु पार्टनरशिप में कठिनाई|
वृष - खर्चे बढ़ने की सम्भावना| पारिवारिक विवाद की सम्भावना|
मिथुन - मन प्रसन्न रहेगा| हर क्षेत्र में सफलता| नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त होगा| व्यापारियों को अधिक लाभ|
कर्क - व्यापारियों के लिए अति उत्तम, सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को उपलब्धि की सम्भावना|
सिंह - नई नौकरी के अवसर और पदोन्नति की सम्भावना| आर्थिक लाभ के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे|
कन्या - काम का तनाव बढ़ सकता है| व्यवसाइयों को कुछ हानि की सम्भावना| शत्रुओं से हानि की सम्भावना|
तुला - करियर में कुछ निराशा मिल सकती है | कामकाज में व्यवधान, व्यापारी लोग इस समय बड़े फैसले लेने से बचें|
वृश्चिक - करियर के लिए लाभदायक, आय में वृद्धि की सम्भावना, सकारात्मक समय|
धनु - नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे| उच्च धन लाभ के योग| स्वस्थ्य उत्तम|
मकर - करियर में सोंच समझकर फैसले लें|काम का तनाव अधिक, धन हानि की सम्भावना|
कुम्भ - करियर में नए मौके मिल सकते हैं, आर्थिक पक्ष सकारात्मक और सेहत अच्छी रहने की सम्भावना|
मीन - अचानक धन लाभ, व्यापार में अधिक लाभ, विदेश यात्रा के योग|